गरीबों को रियायत दर पर नामांकन करने का निर्णय

चौपारण : प्रखंड के कस्तूरबा गांधी इंटर महाविद्यालय सिंहपुर दादपुर में बीए में नामांकन को लेकर बुधवार को बैठक हुई. अध्यक्षता प्राचार्य हेमंत साहू ने किया. बैठक में बीपीएल परीवारों के गरीब बच्चों को रियायत दर पर बीए में नामांकन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सचिव ललन प्रसाद ने कहा कि वैसे बच्चे […]
चौपारण : प्रखंड के कस्तूरबा गांधी इंटर महाविद्यालय सिंहपुर दादपुर में बीए में नामांकन को लेकर बुधवार को बैठक हुई. अध्यक्षता प्राचार्य हेमंत साहू ने किया. बैठक में बीपीएल परीवारों के गरीब बच्चों को रियायत दर पर बीए में नामांकन करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सचिव ललन प्रसाद ने कहा कि वैसे बच्चे जो इंटर पास के बाद पैसे के अभाव में आगे की पढ़ाई नहीं करना चाहते है.
वैसे मेधावी विद्यार्थियों को नामांकन और फीस में विशेष छूट दी जायेगी. बैठक में लक्ष्मी नायक, चंदन कुमार साव,भोला राम दांगी, अनिल कुमार पांडेय, नीरज सिंह, ममता कुमारी, मो असगर, अली शिव शंकर सिन्हा आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




