प्रश्न पत्र लीक के मामले में दो गिरफ्तार

हजारीबाग : इंटरमीडिएट फिजिक्स पेपर लीक के मामले में हजारीबाग पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें बरही अनुसूचित जाति बरसौत स्कूल के छात्र एजाज अंसारी व कोर्रा बाबूगांव के न्यू एकेडमी कोचिंग सेंटर के संचालक सुभाष यादव शामिल हैं. यह जानकारी सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज ने दी. उन्होंने बताया कि दो मार्च […]
हजारीबाग : इंटरमीडिएट फिजिक्स पेपर लीक के मामले में हजारीबाग पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें बरही अनुसूचित जाति बरसौत स्कूल के छात्र एजाज अंसारी व कोर्रा बाबूगांव के न्यू एकेडमी कोचिंग सेंटर के संचालक सुभाष यादव शामिल हैं. यह जानकारी सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज ने दी.
उन्होंने बताया कि दो मार्च को फिजिक्स पेपर लीक मामले में हजारीबाग से सीधा संबंध नहीं है. इस मामले को लेकर जांच की जा रही है. गिरिडीह एवं कोडरमा पेपर लीक मामले में जांच चल रही है. शनिवार दो मार्च को दिन के 1.45 बजे दिन एजाज अंसारी को वाट्सएप के माध्यम से इंटरमीडिएट के फिजिक्स का पेपर मिला था. कोचिंग सेंटर के संचालक सुभाष यादव पर प्रश्न पत्र को फारवर्ड करने का आरोप है. छात्र के मोबाइल फोन की गैलरी में ग्रुप बी, सी, डी के प्रश्न पत्र मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




