ठंड लगने से बीमार व्यक्ति की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2019 3:21 AM
कटकमसांडी :कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर गांव के ठंड से रमेश कुमार ओझा नामक युवक की मौत की सूचना है. वह ठेले पर घूम-घूम कर चाट व गोलगप्पा बेचने का काम करता था. बताया जाता है कि नौ फरवरी को उसकी तबीयत बिगड़ी थी. आर्थिक हालत ठीक नहीं रहने के कारण वह अपना समुचित इलाज नहीं […]
कटकमसांडी :कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर गांव के ठंड से रमेश कुमार ओझा नामक युवक की मौत की सूचना है. वह ठेले पर घूम-घूम कर चाट व गोलगप्पा बेचने का काम करता था. बताया जाता है कि नौ फरवरी को उसकी तबीयत बिगड़ी थी. आर्थिक हालत ठीक नहीं रहने के कारण वह अपना समुचित इलाज नहीं कराया पाया.
चार दिनों तक बीमार रहने के बाद 13 फरवरी को उसकी मौत हो गयी. वह घर के इकलौता कमाऊ व्यक्ति था. मृतक की पत्नी समेत तीन बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है. इस सबंध में मुखिया पन्नू महतो ने कहा कि राकेश की मौत ठंड से होने की जानकारी मिली है. उन्होंने सरकारी सुविधा परिवार को दिलाने की बात कही. सीओ अनिल कुमार ने कहा कि मौत के कारणों की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










