हाथियों का उत्पात, घरों को तोड़ा

Updated at : 26 Jun 2014 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों का उत्पात, घरों को तोड़ा

चलकुशा : ग्राम खरगू में दो बच्चों सहित 13 हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात जम कर उत्पात मचाया. ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकाल काफी मशक्कत के बाद हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ा. हाथियों ने खरगू के अशरफ अंसारी का मुख्य दरवाजा तोड़ कर 200 किलो चावल, दाल एवं कुछ घरेलू बरतन को […]

विज्ञापन

चलकुशा : ग्राम खरगू में दो बच्चों सहित 13 हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात जम कर उत्पात मचाया. ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकाल काफी मशक्कत के बाद हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ा. हाथियों ने खरगू के अशरफ अंसारी का मुख्य दरवाजा तोड़ कर 200 किलो चावल, दाल एवं कुछ घरेलू बरतन को तोड़ डाले.

वहीं, मुस्तकीम मियां के मिट्टी के घर को ध्वस्त कर दिया. देवी मंडप एवं अमृत राणा की चहारदीवारी को तोड़ते हुए तिलैया टांड की ओर हाथियों का झुंड भाग गया. मुखिया कलवा देवी व वार्ड सदस्य अख्तर अंसारी ने हाथियों के द्वारा पहुंचाए गये नुकसान का जायजा लिया. वन कर्मियों से मुआवजे की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola