ePaper

JMM को छोड़ अपने कार्यकर्ताओं के साथ AJSU पार्टी में शामिल हुए पंकज ठाकुर

Updated at : 30 Jan 2019 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
JMM को छोड़ अपने कार्यकर्ताओं के साथ AJSU पार्टी में शामिल हुए पंकज ठाकुर

बड़कागांव : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पंकज ठाकुर बुधवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ आजसू पार्टी में शामिल हो गये हैं. पंकज ठाकुर अभी कुछ दिन पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. इस अवसर पर बड़कागांव के प्रसिद्ध बुढ़वा […]

विज्ञापन

बड़कागांव : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पंकज ठाकुर बुधवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ आजसू पार्टी में शामिल हो गये हैं. पंकज ठाकुर अभी कुछ दिन पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था. इस अवसर पर बड़कागांव के प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव पर्यटन स्थल के रानी तालाब के पास आजसू पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह सह बन भोज का कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता आजसू पार्टी के जिला प्रमुख महासचिव कोलेश्वर गंजू एवं संचालन प्रखंड सचिव कामेश्वर महतो के द्वारा किया गया.

इसे भी पढ़ें : आजसू पार्टी में शामिल हुए जेएमएम उपाध्यक्ष

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पंकज ठाकुर अपने कार्यकर्ताओं के साथ आजसू पार्टी के महासचिव और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोशन लाल चौधरी की उपस्थिति में आजसू पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान रोशन लाल चौधरी ने पंकज ठाकुर, सुदामा रजक, प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल समेत पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर स्वागत किया. इस मौके पर रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पार्टी में नये कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान भरपूर मिलेगा और पार्टी जनता की आवाज उठाती रहेगी.

वहीं, आजसू पार्टी में शामिल हुए पंकज ठाकुर ने कहा कि मैंने बहुत सोच-समझकर आजसू पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है. आजसू पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान जरूर मिलेगा. उन्होंने कहा कि उपेक्षित वर्ग के लोगों को सम्मान मिलेगा. कार्यकर्ताओं की बात सुनी जायेगी.

झामुमो छोड़कर आजसू पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से युवा नेता पंकज ठाकुर, सूरज कुमार, विक्रम ठाकुर, प्रवीण कुमार, शिव शंकर, पिंकू शर्मा, विनय ठाकुर, गणेश कुमार, सरोज कुमार, परचित कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार, राम कुमार प्रसाद, केसर महतो, अविनाश कुमार राणा, प्रदीप कुमार, विनोद यादव, रमेश कुमार, राजेश राम, विकास कुमार, छोटू महतो, केदार साव, अंगेश राणा, पप्पू महतो, छोटी प्रजापति, अजीत प्रसाद, मनोज ठाकुर, केसर महतो, प्रवीण महतो, तिलेश्वर महतो, गजानंद कुमार, राजेश कुमार, रवि शर्मा, मोहित कुमार, विनय कुमार, सुनील कुमार, आशीष कुमार, संजय कुमार समेत करीब 145 कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola