विकास दुबे के नाम पर विधायक को धमकी दे रहे हुसैनाबाद सीओ!

Updated at : 17 Dec 2018 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
विकास दुबे के नाम पर विधायक को धमकी दे रहे हुसैनाबाद सीओ!

मेदिनीनगर : हुसैनाबाद के विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता और सीओ विपिन दुबे के बीच विवाद अब फोन के बाद वाटसअप चैटिंग पर पहुंच गयी है. सीओ ने स्क्रिन शॉट लेकर इस मामले को प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा दिया है. जिसमें विधायक ने यह लिखा है कि लात के देवता बात से नहीं मानते. आपको केएन […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर : हुसैनाबाद के विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता और सीओ विपिन दुबे के बीच विवाद अब फोन के बाद वाटसअप चैटिंग पर पहुंच गयी है. सीओ ने स्क्रिन शॉट लेकर इस मामले को प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा दिया है.
जिसमें विधायक ने यह लिखा है कि लात के देवता बात से नहीं मानते. आपको केएन त्रिपाठी पीटते हैं, तो ठीक ही करते हैं. आप धमकी दे रहे हैं कि विकास दुबे मेरा भतीजा है, वह किंग है तो हम धमकी से डरने वाले नहीं है. वहीं जब इस मामले में विधायक श्री मेहता से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद सीओ धूर्त किस्म के इंसान है.
वह चैटिंग में जो बात लिखते हैं, उसे डिलिट कर देते हैं और उसके प्रति उत्तर में मैने जो कुछ लिखा उसे सार्वजनिक कर देते हैं. ऐसे लोगों के बात पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. वह कहते हैं कहां मैंने सीओ का अपमान किय पदाधिकारी को तुम कहना कहां से गलत है? तुम कहने से किसी की प्रतिष्ठा पर ठेस पहुंचता है क्या? विधायक कहते हैं कि सीओ को इस बात का घमंड है कि विकास दुबे उसका भतीजा है. इसलिए वह धमकी देकर काम चला लेगा. सारे लोग सीओ के कार्यशैली से वाकिफ हैं. इसलिए लोग जान रहे हैं कि अपने झूठ व भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए वह सिर्फ तिकड़म कर रहे हैं. जनता हकीकत जानती है. वह सीओ की मनमानी नहीं चलने देंगे.
क्या कहते हैं सीओ
सीओ विपिन दुबे का कहना है कि मेरी जान को खतरा है. विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता उन पर पड़े हुए है. रात में फोन करते है. वाट्सअप चैटिंग में धमकी देते हैं. इस मामले की जानकारी डीसी एसपी के साथ-साथ सभी वरीय पदाधिकारियों को दी गयी है. इस मामले को लेकर वह सोमवार को साइबर थाना में मामला दर्ज करायेंगे. विधायक ने जो कुछ भी कहा है, वह सब चैटिंग में सामने है. यह तो लिखित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola