हजारीबाग की प्रियंका डांस शो की विजेता

Updated at : 23 Nov 2018 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग की प्रियंका डांस शो की विजेता

हजारीबाग : महुआ प्लस रियलिटी शो डांस घमसान में हजारीबाग की नृत्यांगना प्रियंका गिरि विजेता बनी. यह आयोजन आयुनो प्रोडक्शन की ओर से गंगा रिसॉर्ट पटना में आयोजित था. मुख्य अतिथि बिहार जदयू के उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद संजय खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, निर्माता व महानगर अध्यक्ष सौरभ कुमार थे. […]

विज्ञापन
हजारीबाग : महुआ प्लस रियलिटी शो डांस घमसान में हजारीबाग की नृत्यांगना प्रियंका गिरि विजेता बनी. यह आयोजन आयुनो प्रोडक्शन की ओर से गंगा रिसॉर्ट पटना में आयोजित था.
मुख्य अतिथि बिहार जदयू के उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद संजय खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, निर्माता व महानगर अध्यक्ष सौरभ कुमार थे. शो की जज अभिनेत्री सीमा सिंह, कान्हू मुखर्जी थीं.
ग्रांड फिनाले में छह फाइनिलिस्ट प्रतिभागियों में राकेश, मुस्कान, रोहित राज, अजय सोनाली एवं हजारीबाग की नृत्यांगना प्रियंका गिरि ने अपनी प्रस्तुति दी. प्रियंका मटवारी कुम्हारटोली की रहनेवाली है. उन्होंने बताया कि उनके पति हरे कृष्णा गिरि का सहयोग रहा. प्रियंका की इस उपलब्धि पर राजीव कुमार सिंह, नीतू सिंह, डॉ प्रह्लाद सिंह आदि ने खुशी जतायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola