हजारीबाग : रांची से हजारीबाग होकर पटना गयी छठ स्पेशल ट्रेन

Updated at : 12 Nov 2018 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग : रांची से हजारीबाग होकर पटना गयी छठ स्पेशल ट्रेन

हजारीबाग : रविवार का दिन हजारीबाग के इतिहास का स्वर्णिम दिन रहा. इस दिन हजारीबाग से होकर पहली बार किसी महानगर के लिए रेल का परिचालन हुआ. छठ स्पेशल तोहफा के रूप में रविवार को रांची- पटना एक्सप्रेस रांची- मुरी-बड़काकाना- हजारीबाग- कोडरमा- गया होते हुए पटना पहुंची. इस रेल को हजारीबाग रेलवे स्टेशन सुबह 03: […]

विज्ञापन

हजारीबाग : रविवार का दिन हजारीबाग के इतिहास का स्वर्णिम दिन रहा. इस दिन हजारीबाग से होकर पहली बार किसी महानगर के लिए रेल का परिचालन हुआ. छठ स्पेशल तोहफा के रूप में रविवार को रांची- पटना एक्सप्रेस रांची- मुरी-बड़काकाना- हजारीबाग- कोडरमा- गया होते हुए पटना पहुंची. इस रेल को हजारीबाग रेलवे स्टेशन सुबह 03: 45 बजे पहुंचना था, लेकिन तकनीकी कारणों से सुबह 06: 30 बजे हजारीबाग स्टेशन पंहुची.

जानकारी के मुताबिक शाम को वापसी पटना से रेलवे समय के अनुसार 15: 45 बजे और नियमित समय के अनुसार शाम 03: 45 बजे हजारीबाग रेलवे स्टेशन से रांची के लिए गुजरेगी. हजारीबाग से होकर पटना तक पहली बार रेल परिचालन होने पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने इसे खुशखबरी बताते हुए कहा कि अब हजारीबाग से महानगरों के लिए रेल परिचालन का राह प्रशस्त हो गया है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वाकांक्षी योजना और उनका सपना आज साकार हुआ.

विधायक ने कहा कि 20 फरवरी 2015 को कोडरमा- हजारीबाग रेलखंड के परिचालन की शुरुआत हजारीबाग रेलवे स्टेशन पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री और हजारीबाग-बरकाकाना रेलखंड का शुभारम्भ 07 दिसंबर 2016 को तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु एवं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर किया था. बरकाकाना- हजारीबाग- कोडरमा रेल लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य भी तेज़ी से हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola