न्यायालय से संबंधित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

Updated:
विज्ञापन
न्यायालय से संबंधित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

विधि शाखा से जुड़े मामलों की समीक्षा को लेकर समाहरणालय में बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. विधि शाखा से जुड़े मामलों की समीक्षा को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. अध्यक्षता उपायुक्त हेमंत सती ने की. बैठक में सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय तथा डीसी कोर्ट में लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि न्यायालय से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जायेगी. उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए जनहित याचिका, रिट याचिका एवं अन्य मामलों में प्रति शपथ पत्र दाखिल करने की प्रगति की जानकारी ली. अधिकारियों से कहा कि जिन मामलों में अब तक प्रति शपथ पत्र दाखिल नहीं किया गया है, उनमें अविलंब कार्रवाई करें. साथ ही लंबित मामलों का वर्गीकरण कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें. उपायुक्त ने कहा कि कानूनी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दें. सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से मामलों की अद्यतन स्थिति से अवगत करायें. बैठक में अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola