कांग्रेस ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग : युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला झंडा चौक पर दहन किया गया. इससे पूर्व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से रैली की शक्ल में निकले. विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली झंडा चौक पहुंची. इसका नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने किया. पुतला दहन […]
विज्ञापन
हजारीबाग : युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला झंडा चौक पर दहन किया गया. इससे पूर्व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से रैली की शक्ल में निकले. विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली झंडा चौक पहुंची. इसका नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने किया.
पुतला दहन के बाद शैलेंद्र यादव ने कहा कि बैंक घोटाला के आरोपी मेहुल चौकसी की कंपनी को अरुण जेटली की बेटी और दामाद ले रहे हैं. जांच में पाया गया है कि इस कार्य के लिए उन्हें मेहुल की ओर से 25 लाख रुपये मिले हैं, ताकि जांच में आरोपियों को मदद मिले. वक्ताओं ने इस कार्य के लिए अरुण जेटली से इस्तीफा मांगा.
जिलाध्यक्ष देवकुमार राज ने कहा कि बैंक घोटाले में सरकार के मंत्री और अधिकारी भागीदार हैं. सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, सच्चिदानंद पांडेय, बबलू मेहता, अशोक रूद्र, अफरोज आलम, विनोद सिंह, सलीम रजा, पप्पू यादव, नीतेश राणा, सुभाष शर्मा, सरोज मेहता, धीरेंद्र सिंह, विकास हरि, पंचम पासवान, प्रवीण कुमार, मुकेश पासवान, रामकुमार गुप्ता, अशरफ अली, सलीम रजा, उपेंद्र राम, सुनील अग्रवाल, अजय गुप्ता, राजू चौरसिया समेत काफी संख्या में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










