पढ़ाई शुरू नहीं हुई, तो करेंगे आंदोलन

हजारीबाग : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग का एकमात्र महिला कॉलेज में इंटर आइएससी की पढ़ाई बंद करने का छात्र संगठनों ने विरोध किया है. 1963 में बने कृष्ण बल्लभ महिला महाविद्यालय हजारीबाग में शुरू में इंटर विज्ञान की पढ़ाई हो रही थी. पिछले सत्र 2017 से एकाएक पढ़ाई बंद कर दी गयी. जबकि इंटर […]
हजारीबाग : उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग का एकमात्र महिला कॉलेज में इंटर आइएससी की पढ़ाई बंद करने का छात्र संगठनों ने विरोध किया है. 1963 में बने कृष्ण बल्लभ महिला महाविद्यालय हजारीबाग में शुरू में इंटर विज्ञान की पढ़ाई हो रही थी. पिछले सत्र 2017 से एकाएक पढ़ाई बंद कर दी गयी. जबकि इंटर आर्ट्स व कॉमर्स की पढ़ाई हो रही है. इस वर्ष 2018 में केबी महिला कॉलेज में इंटर विज्ञान की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर छात्र संगठन आंदोलित है.
मैट्रिक का रिजल्ट कुछ दिनों में आनेवाला है. इसके आद सभी कॉलेजों में इंटर में नामांकन के लिए भरने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. कॉलेज में आइएससी की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमेश शरण को सिर्फ लेना होगा, ताकि इस सत्र में कॉलेज में आइएससी में नामांकन प्रक्रिया के लिए फार्म विद्यार्थियों को उपलब्ध हो सके. शहर के संत कोलंबा कॉलेज, मार्खम कॉलेज, अन्नदा कॉलेज में आइएससी की पढ़ाई हो रही है. सिर्फ लड़कियों के कॉलेज में बंद है. शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मध्यम वर्ग के परिवार की लड़कियों को सरकारी शुल्क पर आइएससी की पढ़ाई महिला कॉलेज में होती थी. इन लड़कियों को निजी कॉलेजों में पढ़ने में अधिक शुल्क देना पड़ रहा है, जिससे उनके अभिभावक परेशान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




