गैड़ा में मंदिर उदघाटन को लेकर कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
गैड़ा में मंदिर उदघाटन को लेकर कलश यात्रा

आज समारोह में शामिल होंगी केंद्रीय मंत्री व विधायक

विज्ञापन

बरकट्ठा. ग्राम गैड़ा में भगवान जगन्नाथ मंदिर के उदघाटन सह श्रीमद्भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें गांव की 1100 महिलाएं एवं किशोरियां शामिल हुईं. कलश में जल भरकर क्षेत्र का भ्रमण किया. सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन पांडेय ने ढोडिया स्थित नदी के उत्तर घाट पर मंत्रोच्चार कर कलशों में जल भरवाया. कलश यात्रा में मुखिया सुमन देवी, उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय, पंचायत समिति सदस्य सोनिया देवी, खेलो प्रसाद साव, इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष मुकेश राय, यज्ञ के मुख्य आयोजन कर्ता नेहल प्रसाद साव, बासुदेव साव, केदार नायक, उमाशंकर साव, इंद्रदेव प्रसाद साव, भुनेश्वर नायक, विजय नायक, राजू नायक, चेतलाल नायक, बालेश्वर ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, रूपलाल पंडित, राजेंद्र मोदी, चूड़ामणि साव, अशोक पंडित, मुंशी राणा, सिकंदर पंडित, उमेश पंडित, संजय पंडित, मुकेश राणा, वीरेंद्र यादव समेत आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बता दें कि 24 अप्रैल को भगवान जगन्नाथ मंदिर के उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, कोडरमा विधायक नीरा यादव, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, जिप सदस्य कुमकुम देवी शामिल होंगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola