चौपारण : सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2018 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना जीटी रोड स्थित महुदीबारा गांव के पास अहले सुबह हुई. कार की चपेट में आने से मीना देवी (48वर्ष, पति-कपिल सिंह) और मन्नु मसोमात (51 वर्ष, पति-स्व […]
विज्ञापन
प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये.
पहली घटना जीटी रोड स्थित महुदीबारा गांव के पास अहले सुबह हुई. कार की चपेट में आने से मीना देवी (48वर्ष, पति-कपिल सिंह) और मन्नु मसोमात (51 वर्ष, पति-स्व राजेंद्र सिंह) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे में पारा शिक्षक मनोज सिंह एवं कृत ठाकुर घायल हो गये.
दूसरी घटना बनऊ मोड़ के पास घटी. यहां पुत्र का इलाज करा कर अपने गांव बनऊ लौट रहे पारा शिक्षक किशोर सिंह की मौत बोलेरो की चपेट में आने से हो गयी. हादसे में उनका आठ वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार घायल हो गया. पिता अपने बीमार पुत्र को लेकर सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो ने चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गयी, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. आक्रोशित लोगों ने चौपारण
स्थित बसरिया रोड को जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




