सोहराय व कोहबर कला देख हुए आश्चर्यचकित

Published at :27 May 2018 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
सोहराय व कोहबर कला देख हुए आश्चर्यचकित

हजारीबाग : सिने अभिनेता व फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर शनिवार को हजारीबाग के चुरचू प्रखंड पहुंचे. यहां से वह आंगो-ओरिया गांव गये, जहां झारखंड की पारंपरिक कला सोहराय व कोहबर पेटिंग देख मंत्रमुग्ध हो गये. उन्होंने कोहबर कला की प्रशंसा की. वहीं गांव की महिलाओं से बातचीत की. महिलाओं से उन्होंने जानना चाहा कि यह […]

विज्ञापन

हजारीबाग : सिने अभिनेता व फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर शनिवार को हजारीबाग के चुरचू प्रखंड पहुंचे. यहां से वह आंगो-ओरिया गांव गये, जहां झारखंड की पारंपरिक कला सोहराय व कोहबर पेटिंग देख मंत्रमुग्ध हो गये.

उन्होंने कोहबर कला की प्रशंसा की. वहीं गांव की महिलाओं से बातचीत की. महिलाओं से उन्होंने जानना चाहा कि यह कला उन्होंने कैसे सीखी. उनके साथ उनकी पत्नी संध्या गोखले, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह पर्यटन पदाधिकारी शाहिद, तापस चक्रवर्ती सहित आदि भी थे. इसके अलावा अमोल पालेकर ने हजारीबाग के कई पर्यटन स्थलों को भी देखा. ज्ञात हो कि वह पिछले दो दिनों से हजारीबाग में हैं और फिल्म की शूटिंग के लिए स्थलों का चयन कर रहे हैं. अमोल पालेकर 80 के दशक के बेहतरीन अदाकारों में से एक हैं. गोलमाल, चितचोर जैसी सुपरहिट फिल्म में उन्होंने बेहतरीन अदाकारी कर अमिट छाप छोड़ी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola