हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में डाक व्यवस्था ठप

Published at :27 May 2018 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र में डाक व्यवस्था ठप

कई लोगों की ज्वाइनिंग व पेंशन फंसी केरेडारी. सातवां वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर डाक कर्मी पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल के कारण लोगों को डाक सेवा की सुविधा नहीं मिल पा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार हड़ताल के कारण पत्र समेत नौकरी पेशा वालों के लिए ज्वाइनिंग लेटर […]

विज्ञापन

कई लोगों की ज्वाइनिंग व पेंशन फंसी

केरेडारी. सातवां वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर डाक कर्मी पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल के कारण लोगों को डाक सेवा की सुविधा नहीं मिल पा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार हड़ताल के कारण पत्र समेत नौकरी पेशा वालों के लिए ज्वाइनिंग लेटर डाकघरों पड़े हैं. डाकघर नहीं खुलने से एसबी एवं आरबी निकासी व जमा करने का काम नहीं हो पा रहा है. बीमा राशि भी खाते में जमा नहीं हो पा रही है.
कटकमसांडी : शाखा डाकघरों के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही. डाक कर्मी अंबिका सिंह, भरत साव व विनोद गिरि ने बताया कि जब तक कमलेश चंद्र कमेटी रिपोर्ट लागू नहीं की जाती है, तब तक देश के 1.33 लाख शाखा डाकघरों को बंद रखा जायेगा. डाक विभाग की ओर से अब तक झूठा आश्वासन मिलता आ रहा है. देश भर के 2.73 लाख कर्मियों की हड़ताल के कारण ग्रामीण डाक व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी है. हड़ताल के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न पेंशन भत्ता आदि का भुगतान शाखा डाकघरों के माध्यम से ही होता है. हड़ताल के कारण इसका संचालन पूरी तरह बंद है. प्रधान डाकघर में ज्वानिंग लेटर, इंटरव्यू लेटर, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि का अंबार लगा है.
विष्णुगढ़. ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर विष्णुगढ़ में भी देखा जा रहा है. हड़ताल के दौरान एसबीआइ खाता, आरडी खाते का लेन-देन बंद रहा. सुकन्या खाता का पैसा जमा नहीं हो पाया. एडमिट कार्ड एवं ज्वाइनिंग लेटर का भी वितरण नहीं हो पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola