शहर की सफाई के लिये 200 कर्मियों की होगी बहाली, वार्डों में लगेगी लाइट

हजारीबाग : नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद बुधवार को पहली बैठक हुई. इस बैठक में शहर को स्वच्छ बनाने की पहल की गयी. इसके लिये 200 सफाई कर्मियों को दैनिक मजदूरी पर रखने का निर्णय लेने पर सहमति बनी. बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान में प्रत्येक वार्ड के लिए सात-सात सफाई […]
हजारीबाग : नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद बुधवार को पहली बैठक हुई. इस बैठक में शहर को स्वच्छ बनाने की पहल की गयी. इसके लिये 200 सफाई कर्मियों को दैनिक मजदूरी पर रखने का निर्णय लेने पर सहमति बनी. बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान में प्रत्येक वार्ड के लिए सात-सात सफाई कर्मी नियुक्त किये जायेंगे. वहीं चार अभियंता भी रखे जायेंगे. बैठक में प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच चापानल लगाने की स्वीकृति दी गयी. वहीं चापानल मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये की सामग्री खरीदने की भी स्वीकृति दी गयी. खराब चापानल बनाने के लिये तीन टीम का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




