सड़क पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण दो घंटे तक सड़क जाम, हंगामा

Published at :18 May 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण दो घंटे तक सड़क जाम, हंगामा

वारदात. सेराज हत्याकांड का अमृत नगर में विरोध हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमृतनगर निवासी मो सेराज की बुधवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये आरोपियों में मनीष यादव (पिता-रंजीत यादव), फैज अहमद (पिता-जुल्फीकार […]

विज्ञापन

वारदात. सेराज हत्याकांड का अमृत नगर में विरोध

हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमृतनगर निवासी मो सेराज की बुधवार की शाम गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये आरोपियों में मनीष यादव (पिता-रंजीत यादव), फैज अहमद (पिता-जुल्फीकार हुसैन) और राजा (पिता-रुस्तम अंसारी) का नाम शामिल है. पुलिस पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ कर रही है. सेराज की हत्या क्यों की गयी, इसकी जानकारी पुलिस आरोपियों से ले रही है. तीनों आरोपी पुलिस के समक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. पुलिस की अब तक की छानबीन में हत्या का कारण पैसे का लेनदेन बताया जाता है.
चारों आपस में दोस्त थे. इधर, मो सेराज की हत्या को लेकर अमृत नगर एनएच-100 को सुबह पांच बजे स्थानीय ग्रामीणों ने जाम कर दिया. ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. जाम के कारण लगभग दो घंटे तक सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गयी. सुबह स्कूल ले जानेवाले वाहनों को भी परेशानी हुई. जाम स्थल पर सीसीआर डीएसपी सहदेव साव, इंस्पेक्टर विजय शंकर, थाना प्रभारी सुमन कुमार दल बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया.
क्या है पूरा मामला: पुलिस के अनुसार हत्या में जिस पिस्तौल का प्रयोग हुआ था, उसे राजा ने उपलब्ध कराया था. पुलिस के समक्ष यह बात मनीष यादव ने कहा है. पुलिस के अनुसार 16 मई की शाम मनीष और फैज अहमद एक बाइक से अमृतनगर पहाड़ी के पीछे गये. फैज ने राजा को फोन कर वहां बुलाया. इसके बाद राजा ओर मो सेराज स्कूटी से वहां पहुंचे. इस बीच फैज ने अपनी पेटीएम से राजा को 200 रुपया भेजा. इस दौरान मनीष और सेराज के बीच बातचीत हो रही थी. मनीष यादव ने सेराज से कहा कि तुमने दोस्ती में धोखा दिया है और सेराज पर गोली चला दी. इसके बाद मनीष यादव घटनास्थल पर सेराज को छोड़ भाग गया. घायल सेराज को राजा सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. राजा के पास से दो एप्पल का मोबाइल और फैज के पास एक मोबाइल जब्त हुआ है. जब्त मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है
दर्ज हुई प्राथमिकी
मृतक की मां समीना खातून के बयान पर मुफस्सिल थाना में मो सेराज की हत्या का मामला दर्ज किया गया है. थाना में कांड संख्या 122-18 धारा 302-34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कहा गया है कि तीनों आरोपियों ने षड़यंत्र रच सेराज की हत्या की है.
पिस्तौल की तलाश
मो सेराज की हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल अब तक बरामद नहीं कर पायी है. थाना प्रभारी सुमन कुमार व अन्य पदाधिकारी पिस्तौल बरामदगी के लिए छापामारी कर रहे हैं. पुलिस के अनुसार पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. आपसी दुश्मनी को लेकर हत्या हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola