शादी समारोह से लौट रही SWIFT कार दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी सहित तीन घायल

Published at :28 Apr 2018 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रही SWIFT कार दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी सहित तीन घायल

चौपारण :प्रखंड के जीटी रोड स्थित सियारकोनी घाटी में शनिवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में SWIFT डिजायर कर संख्या जेएच 09 टी 9836 के चालक वीरेंद्र श्रीवास्तव का इलाज के दौरान सामुदायिक अस्पताल में मौत हो गयी. जब कि कार पर सवार स्वर्गीय श्रीवास्तव की पत्नी अनु श्रीवास्तव, पुत्र अयान श्रीवास्तव, बेटी […]

विज्ञापन

चौपारण :प्रखंड के जीटी रोड स्थित सियारकोनी घाटी में शनिवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में SWIFT डिजायर कर संख्या जेएच 09 टी 9836 के चालक वीरेंद्र श्रीवास्तव का इलाज के दौरान सामुदायिक अस्पताल में मौत हो गयी. जब कि कार पर सवार स्वर्गीय श्रीवास्तव की पत्नी अनु श्रीवास्तव, पुत्र अयान श्रीवास्तव, बेटी संचिता श्रीवास्तव को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है.कार पर सवार लोग डिहरी ऑन सोन से शादी समारोह से शामिल होकर बोकारो लौट रहे थे.

इसी बीच चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो बैठा. कार गढ्ढे में गिर गयी.कार पर एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे. श्रीवास्तव बोकारो सी क्वार्टर संख्या 32/18 का रहने वाले थे. रेलवे में ठीकेदारी का काम करते थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. एसआई दयानंद सरस्वती ने बताया कि श्रीवास्वत की पत्नी और बच्चे सामान्य है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola