छात्रा को परिजनों ने घर से निकाला

Published at :13 Apr 2018 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रा को परिजनों ने घर से निकाला

हजारीबाग : शादी का प्रलोभन देकर छात्रा के साथ एक वर्ष तक युवक ने यौन शोषण किया. जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक फरार हो गया. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा को भी उसके परिजनों ने घर से निकाल दिया. अब पीड़ित छात्रा दर-दर भटक रही है. आरोपी युवक पर […]

विज्ञापन
हजारीबाग : शादी का प्रलोभन देकर छात्रा के साथ एक वर्ष तक युवक ने यौन शोषण किया. जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक फरार हो गया. इधर, घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा को भी उसके परिजनों ने घर से निकाल दिया. अब पीड़ित छात्रा दर-दर भटक रही है. आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए वह एक थाना से दूसरे थाना का चक्कर लगा रही है. अंतत: पीड़िता ने लिखित आवेदन लौहसिंघना थाना में दिया है.
क्या है मामला: आवेदन के अनुसार बीए पार्ट थर्ड की छात्रा हजारीबाग में छात्रावास में रह कर पढ़ाई करती थी. इसी दौरान मुफस्सिल थाना के केसुरा गांव निवासी युवक राजा वर्मा से उसका प्रेम संबंध स्थापित हुअा. युवक एक एनजीओ में एकाउंटेंट है. युवक ने छात्रा को छात्रावास से इंद्रपुरी चौक पेलावल मार्ग स्थित लालकोठी के समीप एक किराये के मकान में शिफ्ट करवा दिया. उसके बाद शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. पीड़िता के अनुसार माता-पिता ने उसकी शादी ठीक कर दी थी. आरोपी युवक ने उसकी शादी तुड़वा दी, जिसके बाद परिजनों को दोनों के बीच के संबंध की जानकारी हुई. उसके बाद छात्रा को परिजनों ने घर से निकाल दिया. युवक और छात्रा पति-पत्नी बन कर रहने लगे. जब छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, तो वह फरार हो गया. छात्रा ने बताया कि एक दिन वह राजा वर्मा के घर गयी थी, जहां से उसे भगा दिया गया. पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola