होल्डिंग टैक्स बढ़ने से जनता परेशान: प्रदीप

Published at :11 Apr 2018 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
होल्डिंग टैक्स बढ़ने से जनता परेशान: प्रदीप

हजारीबाग : हजारीबाग की जनता का समर्थन कांग्रेस महापौर प्रत्याशी गुंजा देवी एवं उप-महापौर प्रत्याशी आनंद देव को मिल रहा है. जनता भाजपा प्रत्याशियों को नकार चुकी है. उक्त बातें प्रेस वार्ता में प्रदीप प्रसाद ने कही. उन्होंने कहा कि भाजपा अब नया हथकंडा अपनाकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है. लोग अब भाजपा की […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग की जनता का समर्थन कांग्रेस महापौर प्रत्याशी गुंजा देवी एवं उप-महापौर प्रत्याशी आनंद देव को मिल रहा है. जनता भाजपा प्रत्याशियों को नकार चुकी है. उक्त बातें प्रेस वार्ता में प्रदीप प्रसाद ने कही. उन्होंने कहा कि भाजपा अब नया हथकंडा अपनाकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है.
लोग अब भाजपा की जुमले को समझने लगे हैं. जनता होल्डिंग टैक्स और बिजली दर बढ़ने से त्रस्त हैं. भाजपा सरकार सिर्फ कॉरपोरेट घरानों को ही फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है. हजारीबाग में रेललाइन की शुरुआत लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए नहीं, कोयला ढोने के लिए की गयी है. कांग्रेस महापौर प्रत्याशी गुंजा देवी ने कहा कि जिस तरह वोट मांगने के लिए जा रहे हैं, उसी तरह घर-घर विकास करना भी हमारी प्राथमिकता होगी. उप-महापौर प्रत्याशी आनंद देव ने कहा कि शहर का विकास जरूरी है.
जनता अपना समर्थन एक बार दे. इधर, राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर पाठक, डॉ जमाल अहमद, यमुना यादव, सत्येंद्र नारायण सिंह, प्रोफेसर संजय सिंह, प्रो सादिक रजाक, प्रो चंद्रशेखर सिंह, अशोक देव, शशिमोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, डॉ रिजवान अहमद ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के लिए विनोबाभावे विश्वविद्यालय में जनसंपर्क किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola