प्ले स्कूल की तरह विकसित किया गया है आंगनबाड़ी केंद्रों को

गिद्दी : समाज कल्याण विभाग हजारीबाग की ओर से डाड़ी गांव में दो मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उदघाटन जिप सदस्य लखनलाल महतो ने सोमवार को किया. इस मौके पर जिप सदस्य लखनलाल महतो ने कहा कि देश व समाज आज बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है. सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कई तरह […]
गिद्दी : समाज कल्याण विभाग हजारीबाग की ओर से डाड़ी गांव में दो मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उदघाटन जिप सदस्य लखनलाल महतो ने सोमवार को किया. इस मौके पर जिप सदस्य लखनलाल महतो ने कहा कि देश व समाज आज बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है. सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को कई तरह की सुविधा देना चाहती है. इसी दृष्टिकोण से यह कदम उठाया गया है.
सीडीपीओ मीना ठाकुर ने कहा कि डाड़ी भाग दो व तीन आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. निजी प्ले स्कूल की तरह बच्चों को इन केंद्रों में हर तरह की सुविधा दी गयी है. उन्होंने कहा कि बच्चों के खेलकूद के लिए स्लाइडिंग, रॉकर, बास्केटबॉल, बैट बल्ला, हिंदी-अंग्रेजी का वर्णमाला पोस्टर आदि भी लगाया गया है. अब इन केंद्रों में आने वाले बच्चे किसी निजी किड प्ले नर्सरी स्कूलों की तरह वातावरण में रहकर खेल-खेल में अक्षर ज्ञान सीखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




