पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2018 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

आज भाजपा देश के सभी राज्यों में पैठ बना चुकी है इचाक : भाजपा कार्यालय में पार्टी का 38वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. पार्टी नेताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और उद्देश्यों के प्रति ईमानदारी के साथ काम करने […]
विज्ञापन
आज भाजपा देश के सभी राज्यों में पैठ बना चुकी है
इचाक : भाजपा कार्यालय में पार्टी का 38वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गयी. पार्टी नेताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और उद्देश्यों के प्रति ईमानदारी के साथ काम करने का संकल्प लिया.
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद अग्रवाल ने की. उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश के सभी राज्यों में पैठ बना चुकी है. भाजपा का दूसरा नाम ही विकास है.
देश की जनता आज भाजपा और विकास पुरुष नरेंद्र भाई मोदी को आदर्श मान चुकी है. 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं एक विचारधारा है. युवा लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं. मौके पर पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, महामंत्री मुकेश उपाध्याय, राजकुमार राम, हरिहर महतो, प्रकाश राम, राजेश अग्रवाल, सत्येंद्र पांडेय, शिबू राणा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




