टाटीझरिया प्रखंड भाजपा कमेटी का सामूहिक इस्तीफा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Apr 2018 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

वरीय नेताओं पर अनदेखी का आरोप टाटीझरिया : टाटीझरिया प्रखंड भाजपा कमेटी के सभी सदस्यों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. पूरी टीम ने जिला कमेटी की अनदेखी का आरोप लगाया है और त्याग पत्र जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप को भेजा है. कहा है कि निचले स्तर के कार्यकर्ता तन, मन और धन लगा […]
विज्ञापन
वरीय नेताओं पर अनदेखी का आरोप
टाटीझरिया : टाटीझरिया प्रखंड भाजपा कमेटी के सभी सदस्यों ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. पूरी टीम ने जिला कमेटी की अनदेखी का आरोप लगाया है और त्याग पत्र जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप को भेजा है. कहा है कि निचले स्तर के कार्यकर्ता तन, मन और धन लगा कर सालों भर पार्टी के लिए काम करते हैं.
चुनाव के बाद ध्यान नहीं दिया जाता है. जनहित के कार्य टाटीझरिया में नहीं हो रहे हैं. टाटीझरिया के दुधमटिया में पिछले पांच वर्षों से बिजली सब-स्टेशन का निर्माण कार्य बंद है. इसे चालू करवाने का कई बार प्रयास किया गया. कवालू सब-स्टेशन से प्रखंड में कम बिजली मिल रही है. बार-बार बिजली काट दी जाती है. इसकी शिकायत जिला भाजपा कमेटी से की गयी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ.
त्याग पत्र में प्रखंड अध्यक्ष कैलाश सिंह, मिथिलेश कुमार पाठक, राजू यादव, संतोष मंडल, शैलेश सिंह, अनिल प्रसाद, विकास मिश्रा, विक्रम सिंह, शंकर प्रसाद, जितेंद्र पासवान, नारायण नायक, हरि प्रसाद, मुकेश मंडल, कौलेश्वर मिश्र, कामेश्वर पांडेय, महेश अग्रवाल, सुनील कुमार साव, धनेश्वर शर्मा, मुकेश कुमार यादव, विनय पासवान, शंभु प्रसाद, बजरंगी साव, डोमन साव, अजय कुमार सिंह, उपेंद्र पांडेय, प्रकाश गंझू, सुजीत वर्णवाल, दयानंद कुमार, सहदेव यादव, जीतन यादव, पिंटू साव, लालचंद प्रसाद, अरुण कुमार, प्रदीप राम, अनिल बास्के, विजय यादव आदि के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




