दोस्त की हत्या कर फंदे से झूला हुलास

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के आंगो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में दो दोस्तों की हत्या की गुत्थी सुलझ गयी है. हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी. खुद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या की थी. बाद में पकड़े जाने के भय से उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार घनश्याम महतो […]
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के आंगो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में दो दोस्तों की हत्या की गुत्थी सुलझ गयी है. हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी. खुद एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या की थी. बाद में पकड़े जाने के भय से उसने खुदकुशी कर ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार घनश्याम महतो की हत्या अपने साथियों के साथ मिल कर दोस्त हुलास महतो ने की थी. बाद में पकड़े जाने के डर से उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. हुलास कबाड़ी का काम करता था, जबकि घनश्याम महतो लेबर सप्लाइ का काम करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




