शव छिपाने का सेफ जोन बनी चौपारण दनुआ घाटी

Published at :20 Mar 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
शव छिपाने का सेफ जोन बनी चौपारण दनुआ घाटी

अब तक नहीं हो सकी सिर कटी महिला की लाश की शिनाख्त हजारीबाग. चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी और चोरदहा इलाके के आसपास में हत्या कर शव फेंकने का सेफजोन अपराधियों के लिये बन गया है. मार्च माह में 10 दिनों के भीतर पुलिस ने ऐसे दो शव बरामद किये हैं. जिसका पहचान नहीं […]

विज्ञापन
अब तक नहीं हो सकी सिर कटी महिला की लाश की शिनाख्त
हजारीबाग. चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी और चोरदहा इलाके के आसपास में हत्या कर शव फेंकने का सेफजोन अपराधियों के लिये बन गया है. मार्च माह में 10 दिनों के भीतर पुलिस ने ऐसे दो शव बरामद किये हैं.
जिसका पहचान नहीं हो पायी है. इसमें 18 मार्च को एक महिला का सिर कटा शव मिला है. महिला की उम्र 25 वर्ष के आसपास होगा. महिला पैर में पायल और अंगुली अंगूठी पहनी हुई थी. इसका दोनों पैर रंगे हुए थे. अपराधियों ने सिर को गायब कर दिया है. इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. शव को पहचान के लिये मुर्दा कल्याण समिति की देख रेख में रखा गया है. मुर्दा कल्याण समिति के मो खालिद ने बताया कि 20 मार्च को महिला के शव का अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया जायेगा.
आठ मार्च 2018 को पुलिस ने दनुआ घाटी से एक पुरुष का शव को पुलिस ने बरामद किया था. इसके शव का अंतिम संस्कार 12 मार्च को मुक्तिधाम में किया गया. इस शव की भी अबतक पहचान नहीं हो पायी है. इसकी हत्या अपराधियों ने सिर कुचल कर की है. इसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है. हालांकि पुलिस के अनुसार महिला पुरुष की हत्या अन्य जगह पर करके शव को दनुआ व चोरदहा के क्षेत्र में फेंक दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola