सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं, विकास हो: राजकुमार राजू

Published at :17 Mar 2018 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं, विकास हो: राजकुमार राजू

हजीराबाग : बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता अधिवक्ता राजकुमार राजू ने कहा है कि नगर निगम चुनाव के महापौर, उप-महापौर और वार्ड पार्षद उम्मीदवार का चयन ईमानदार छवि व अच्छे सोचवाले व्यक्ति का हो. ऐसे लोगों का चयन हमें करना होगा, जो योजनाबद्ध तरीके से शहर के विकास को लेकर गंभीर हों. जहां-तहां नाली बनाकर […]

विज्ञापन

हजीराबाग : बार एसोसिएशन के सचिव अधिवक्ता अधिवक्ता राजकुमार राजू ने कहा है कि नगर निगम चुनाव के महापौर, उप-महापौर और वार्ड पार्षद उम्मीदवार का चयन ईमानदार छवि व अच्छे सोचवाले व्यक्ति का हो.

ऐसे लोगों का चयन हमें करना होगा, जो योजनाबद्ध तरीके से शहर के विकास को लेकर गंभीर हों. जहां-तहां नाली बनाकर सुविधा के नाम पर लोगों को परेशान नहीं किया जाये. सड़क से ऊपर नाली निर्माण से पानी का जमाव बढ़ता है और सड़क की दुर्गति हो जाती है. सरकारी पैसे का दुरुपयोग न हो. महापौर पूरी टीम को लेकर काम करे. वार्ड पार्षद भी वार्ड की सही स्थिति को बोर्ड की बैठक में रखे. नगर निगम की सुविधाओं से ही शहर के लोगों की दिनचर्या जुड़ी हुई है. हजारीबाग में वायु प्रदूषण बढ़ा है. इस पर रोक लगाने का प्रयास हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola