विकास की क्रांति के दूत थे गुरुदयाल

Published at :13 Mar 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
विकास की क्रांति के दूत थे गुरुदयाल

विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी गुरुदयाल की प्रतिमा पर दी गयी श्रद्धांजलि बड़कागांव : बडकागांव के गुरदयाल महतो सेवा संस्थान के बैनर तले सामुदायिक सद्भाव के प्रतिमूर्ति विकास पुरुष स्वर्गीय गुरदयाल महतो की 12वी पुण्यतिथि मनायी गयी. इसमें गुरु दयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय व मॉडर्न हाई स्कूल के बच्चों एवं अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात […]

विज्ञापन
विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
गुरुदयाल की प्रतिमा पर दी गयी श्रद्धांजलि
बड़कागांव : बडकागांव के गुरदयाल महतो सेवा संस्थान के बैनर तले सामुदायिक सद्भाव के प्रतिमूर्ति विकास पुरुष स्वर्गीय गुरदयाल महतो की 12वी पुण्यतिथि मनायी गयी. इसमें गुरु दयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय व मॉडर्न हाई स्कूल के बच्चों एवं अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी बड़कागांव मुख्य चौक, आंबेडकर मोहल्ला, पंडित मोहल्ला ,कोइरी मोहल्ला ,मुस्लिम मोहल्ला थाना होते हुए गुरुचट्टी स्थित जीडीएम चौक तक निकाली गयी.
इसके बाद जीडीएम चौक पर स्थापित स्वर्गीय गुरुदयाल महतो की प्रतिमा में पुष्प अर्पित की गयी. इसमें मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि गुरुदयाल महतो शिक्षा के नायक थे. उन्होंने बड़कागांव में अपनी जमीन दान देकर कई शिक्षा का मंदिर बनाया. इस मंदिर में शिक्षा ग्रहण कर क्षेत्र को विकास की पहिया को रफ्तार मिला है.
जिले में बड़कागांव प्रखंड शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त करता रहा है, जिसमें गुरुदयाल महतो का अहम योगदान है. मौके पर जिप सदस्य टूकेश्वर प्रसाद, बालेश्वर महतो, प्रो सुरेन्द्र प्रसाद, अजय कुमार, शिवा राम, उमेश साव ,राजेंद्र कुमार ,गिरिजा महतो , भानु प्रताप, विनोद यादव, बिन्देश्वरी प्रसाद,उमेश दांगी, मोहम्मद इब्राहिम, जयशंकर महतो, प्रवीण कुमार ,सहेश कुमार , सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola