1005 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

गिद्दी(हजारीबाग) : मैट्रिक के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्र अनुग्रह नारायण सिंह 10+2 विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय रैलीगढ़ा व राजकीय बालिका मध्य विद्यालय गिद्दी में हिंदी की परीक्षा दी. तीनों केंद्रों में 1005 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. दो छात्र अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्रों में किसान मजदूर उवि बलसगरा, उत्क्रमित उवि जरजरा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर […]
गिद्दी(हजारीबाग) : मैट्रिक के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्र अनुग्रह नारायण सिंह 10+2 विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय रैलीगढ़ा व राजकीय बालिका मध्य विद्यालय गिद्दी में हिंदी की परीक्षा दी. तीनों केंद्रों में 1005 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. दो छात्र अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्रों में किसान मजदूर उवि बलसगरा, उत्क्रमित उवि जरजरा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिद्दी बस्ती, अनुग्रह नारायण सिंह 10+2 रैलीगढ़ा, उत्क्रमित उवि होसिर, किसान मजदूर उवि गिद्दी सी, उत्क्रमित उवि भुरकुंडा, उत्क्रमित उवि खपिया के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. केंद्राधीक्षक बीइइओ विजय राम, अनिल कुमार व मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है. इस क्षेत्र के तीनों परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




