बाराती गाड़ी पलटी, दो की मौत, चार घायल

Published at :08 Mar 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
बाराती गाड़ी पलटी, दो की मौत, चार घायल

चलकुशा-बरकट्ठा : हजारीबाग के चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के केंदुआ गांव के पास बाराती गाड़ी पलट गयी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार घायल हो गये. मृतक लोकन साव (22 वर्ष) और मेघलाल साव (28 वर्ष) बरही थाना क्षेत्र के डपोक गांव के रहनेवाले थे. घायल चार भी इसी गांव के […]

विज्ञापन

चलकुशा-बरकट्ठा : हजारीबाग के चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के केंदुआ गांव के पास बाराती गाड़ी पलट गयी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार घायल हो गये. मृतक लोकन साव (22 वर्ष) और मेघलाल साव (28 वर्ष) बरही थाना क्षेत्र के डपोक गांव के रहनेवाले थे. घायल चार भी इसी गांव के रहनेवाले हैं. मंगलवार को बरही के डपोक गांव से चलकुशा के सलैयडीह ग्राम निवासी नागो साव के घर बारात आयी थी. शादी के बाद बुधवार की सुबह बाराती जब पिकअप वैन से डपोक गांव लौटने लगे तो केन्दुआ-जमसोती पथ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया. इससे गाड़ी पलट गयी और दोनों दब गये.

घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.
चलकुशा थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola