सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Published at :08 Mar 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर

चरही : फुसरी चौक के पास सड़क दुर्घटना में नरेश गंझू की मौत हो गयी वहीं उसके साथ बाइक पर बैठा सुनील कुमार गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया़ इससे नाराज लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया़ जानकारी के अनुसार सात मार्च को शाम 7:30 बजे घाटो फकोडीह निवासी नरेश गंझू […]

विज्ञापन

चरही : फुसरी चौक के पास सड़क दुर्घटना में नरेश गंझू की मौत हो गयी वहीं उसके साथ बाइक पर बैठा सुनील कुमार गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया़ इससे नाराज लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया़

जानकारी के अनुसार सात मार्च को शाम 7:30 बजे घाटो फकोडीह निवासी नरेश गंझू व सुनील गंझू अपनी बाइक (जेएच 01 बीडी 8865) से चरही से घर लौट रहे थे इस दौरान फुसरी चौक पर एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक को पीछे से धक्का मार दिया़ इससे नरेश की मौत मौके पर ही हो गयी़ गंभीर रूप से घायल सुनील को इलाज के लिए रांची रेफर किया गया. समाचार लिखे जाने तक जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनोंकी लंबी कतार लगी हुई थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola