एलआरपी अभियान चला, दो बंदूक बरामद

Published at :07 Mar 2018 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
एलआरपी अभियान चला, दो बंदूक बरामद

कटकमसांडी : कटकमसांडी पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कटकमसांडी थाना के विभिन्न क्षेत्रों में उग्रवादियों के विरुद्ध देर रात तक एलआरपी अभियान चलाया. अभियान कटकमसांडी, लखनू खलारी रतुरवा आदि क्षेत्रों में चलाया गया. एलआरपी के दौरान लखनू और खलारी के जंगल के बीच में अवैध दो भराठी बंदूक बरामद किया गया. […]

विज्ञापन

कटकमसांडी : कटकमसांडी पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कटकमसांडी थाना के विभिन्न क्षेत्रों में उग्रवादियों के विरुद्ध देर रात तक एलआरपी अभियान चलाया. अभियान कटकमसांडी, लखनू खलारी रतुरवा आदि क्षेत्रों में चलाया गया.

एलआरपी के दौरान लखनू और खलारी के जंगल के बीच में अवैध दो भराठी बंदूक बरामद किया गया. अभियान कटकमसांडी थाना के एसएसआइ मनोज कुमार व सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट हरिश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. मंगलवार को थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार व एसी हरिश कुमार ने बताया कि अभियान के क्रम में अभियान दल आने की भनक पाकर जंगलों में छुपे उग्रवादी हथियार छोड़ कर भाग गये. अभियान में सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ हरिश कुमार सलहन, कटकमसांडी थाना के एएसआइ मनोज कुमार व सी-22 सीआरपीएफ कंपनी हजारीबाग व जैप दो टाटीसिल्वे के जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola