पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

Published at :04 Mar 2018 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक की मौत

कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमदाग पुलिस की पीसीआर वाहन की चपेट में आने से बोकारो जिले के गोमिया निवासी सुकर राम की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर शाम हजारीबाग-सिमरिया मार्ग पर पसई गांव के पास घटी. सुकर पसई गांव स्थित ससुराल में रह कर मजदूरी करता था. घटना में नीरज राम घायल हो […]

विज्ञापन

कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमदाग पुलिस की पीसीआर वाहन की चपेट में आने से बोकारो जिले के गोमिया निवासी सुकर राम की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार देर शाम हजारीबाग-सिमरिया मार्ग पर पसई गांव के पास घटी. सुकर पसई गांव स्थित ससुराल में रह कर मजदूरी करता था. घटना में नीरज राम घायल हो गया है. बताया जाता है कि दोनों होली खेल कर घर के पास सड़क किनारे खड़े थे. इसी बीच पीसीआर वाहन ने दोनों को कुचल दिया. नीरज को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी. मुआवजा की मांग करने लगे. अाक्रोशित लोग दोषी पुलिस चालक की गिरफ्तारी, मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन और एक लाख रुपये नकद समेत अन्य सरकारी लाभ की दिलवाने की मांग पर अड़े रहे.

सूचना के बाद बीडीओ सत्येंद्र महतो, सीओ रोहित कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाशचंद्र महतो, इंस्पेक्टर परमानंद विरुवा, थाना प्रभारी समीर तिर्की सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. बीडीओ व सीओ के समझाने और मृतक के परिजनों को सरकारी लाभ का आश्वासन देने के बाद जाम हटाया गया. जाम करीब सात घंटे तक रहा. पीड़ित परिवार को 20 हजार और जनप्रतिनिधिओं की ओर से 10 हजार रुपये नकद दिया गया.

थाना प्रभारी समीर तिर्की ने बताया : पीसीआर वाहन के चालक वीरेंद्र कुमार पर मामला दर्ज किया गया है. चालक फरार है. उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा.
हजारीबाग : दूसरा युवक है घायल
गोमिया का था सुकर राम
घायल नीरज रिम्स रेफर
होली खेलने के बाद दोनों घर के बाहर खड़े थे
घटना के विरोध में सात घंटे रोड जाम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola