शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविका ने की आत्महत्या

हजारीबाग : सदर कोर्रा टीओपी क्षेत्र के सुरेश कॉलोनी गिरजा नगर में ज्ञान ज्योति मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक दिनेश प्रसाद ने फांसी लगाकर मंगलवार की सुबह खुदकुशी कर ली. वह किराये के मकान में रहते थे और घर में अकेले थे. मंगलवार को शिक्षक दिनेश प्रसाद के कमरे का दरवाजा दोपहर 12 बजे बजे तक […]
हजारीबाग : सदर कोर्रा टीओपी क्षेत्र के सुरेश कॉलोनी गिरजा नगर में ज्ञान ज्योति मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक दिनेश प्रसाद ने फांसी लगाकर मंगलवार की सुबह खुदकुशी कर ली. वह किराये के मकान में रहते थे और घर में अकेले थे. मंगलवार को शिक्षक दिनेश प्रसाद के कमरे का दरवाजा दोपहर 12 बजे बजे तक नहीं खुला. मकान में रह रहे अन्य लोगों ने दरवाजा बंद देख आवाज लगायी, लेकिन कुछ प्रतिक्रिया नहीं मिली. तब लोगों ने इसकी जानकारी पीसीआर को दी. पीसीआर ने कोर्रा टीओपी पुलिस को सूचना दी. पुलिस वहां पहुंची और दरवाजा को तोड़ कर अंदर गयी,
जहां शिक्षक का शव पंखा से झूलता पाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कोर्रा टीओपी प्रभारी रामाशंकर मिश्रा के अनुसार शिक्षक केबुल तार का इस्तेमाल कर सिलिंग पंखा से झूल गया. मृतक की पत्नी रिश्तेदार के घर सिंदरी गयी हुई है. पुलिस को शव के पास से सुसाइडल नोट मिला है. जिसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेवार ठहराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




