भाजपा की रोजगार नीति से 11 जिलों के युवक बेरोजगार

Published at :06 Jan 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की रोजगार नीति से 11 जिलों के युवक बेरोजगार

हजारीबाग : कांग्रेस का युवा अधिकार यात्रा रथ शुक्रवार को हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय पहुंचा. यात्रा के नेतृत्वकर्ता पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का कांग्रेसियों ने स्वागत किया. केएन त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड के युवाओं को अधिकार मिले. भाजपा सरकार ने राज्य के 11 जिलों में रोजगार नीति बनाकर युवाओं का हक मारने का काम किया […]

विज्ञापन
हजारीबाग : कांग्रेस का युवा अधिकार यात्रा रथ शुक्रवार को हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय पहुंचा. यात्रा के नेतृत्वकर्ता पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का कांग्रेसियों ने स्वागत किया. केएन त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड के युवाओं को अधिकार मिले. भाजपा सरकार ने राज्य के 11 जिलों में रोजगार नीति बनाकर युवाओं का हक मारने का काम किया है. तृतीय व चतुर्थ श्रेणियों की नौकरी में स्थानीय युवकों को अवसर नहीं मिल रहा है.
युवाओं को सचेत करना अभियान का मुख्य लक्ष्य है. कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर पाठक समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया. कांग्रेस कार्यालय परिसर में ही सभा का आयोजन हुआ.
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि झारखंड में 1.75 करोड़ यूथ हैं, जिन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है. सभी बड़ी कंपनियों के सीएसआर फंड स्थानीय इलाकों में खर्च नहीं हो रहा है. लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर 10 हजार करोड़ रुपये कंपनियों के सीएसआर का एनजीओ के माध्यम से स्थानांतिरत किया गया है. श्री त्रिपाठी ने दावा किया कि इससे राज्य के छोटे राजनीतिक दलों में तोड़फोड़ में राशि का इस्तेमाल होगा. विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि झारखंड में झूठ बोलनेवाली भाजपा की सरकार है.
बड़कागांव विधायक निर्मला देवी के साथ सरकार जो व्यवहार कर रही है, वह लोकतंत्र के विपरीत है. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से भी बड़े अपराधी हजारीबाग जेल में बंद हैं, लेकिन योगेंद्र साव को इधर से उधर किया जा रहा है. उन पर जिला बदर जैसी कार्रवाई बदले की भावना से सरकार कर रही है. पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने हर वर्ष डेढ़ करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ. विधायक निर्मला देवी की पुत्री अंबा प्रसाद ने कहा कि सरकार भ्रष्ट और निकम्मी है.
उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है. सभा का संचालन युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र यादव व धन्यवाद ज्ञापन विनोद सिंह ने किया. मौके पर कांग्रेसी नेता जवाहर लाल सिन्हा, दिगंबर मेहता, विनोद सिंह, अनूप चौरिसया, अजय गुप्ता, डॉ प्रकाश, सच्चिदानंद पांडेय, सुनील अग्रवाल, सुनील सिंह, दिनेश सिंह राठौर साजिद हुसैन, अवधेश सिंह, मिथिलेश दुबे, शशि मोहन सिंह, उपेंद्र राय, उदय पांडेय, संजय तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष प्रकाश यादव, सोनू वर्मा, विनोद यादव, वीरेंद्र, सलीम रजा, लखराज सिंह, नगेंद्र प्रसाद समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे.
कई स्थानों पर स्वागत: युवा रथ का स्वागत युवा कांग्रेस के लोगों ने कल्लू चौक पर किया. मोटरसाइकिल रैली के साथ रथ को शहर के विभिन्न मार्गों होते हुए कांग्रेस कार्यालय लाया गया. स्वागत करनेवालों में सच्चिदानंद पांडेय, संतोष गुप्ता, सुजीत नागवाल, दिलीप यादव, मो गुड्डू खान, वसीम, बिक्की कुमार, देवेंद्र कुमार, देव चौहान, रंजन मेहता, विकास, राजेश, अफरोज, सन्नी, छोटू, राहुल, अमित, अंकुर समेत कई युवा नेता शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola