विख्यात शिकारी टुटू इमाम नहीं रहे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिकारी, घुड़सवार व लेखक टुटू इमाम का निधन गुरुवार को सिलवार स्थित उनके आवास पर हो गया. उनका अंतिम संस्कार इसाई रीति रिवाज के अनुसार, सिलवार कब्रिस्तान में हुआ. वह 98 साल के थे. उनका जन्म सात सितंबर 1920 को पश्चिम बंगाल के कलिंगपाेंग जिले में हुआ था. एनसीआरटीइ की पुस्तक […]
विज्ञापन
हजारीबाग. अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिकारी, घुड़सवार व लेखक टुटू इमाम का निधन गुरुवार को सिलवार स्थित उनके आवास पर हो गया. उनका अंतिम संस्कार इसाई रीति रिवाज के अनुसार, सिलवार कब्रिस्तान में हुआ. वह 98 साल के थे. उनका जन्म सात सितंबर 1920 को पश्चिम बंगाल के कलिंगपाेंग जिले में हुआ था. एनसीआरटीइ की पुस्तक में भी उनका जिक्र है. टुटू इमाम ने कई पुस्तकों का लेखन भी किया. उनकी पुस्तक द सेनाटोर, ब्राउन हंटर, आवर डेली ब्रेड काफी प्रसिद्ध हुई. द सेनाटोर नामक पुस्तक हॉर्स राइडिंग के लिए जाना जाता है. उनके पिता सैयद हसन इमाम प्रसिद्ध बैरिस्टर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




