अध्यक्ष के लिए चार व उपाध्यक्ष के लिए तीन नामांकन

Published at :05 Jan 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
अध्यक्ष के लिए चार व उपाध्यक्ष के लिए तीन नामांकन

बरही. रामनारायण यादव मेमोरियल महाविद्यालय, बरही में छात्र संगठन चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए निर्वाची पदाधिकारी डॉ विमल किशोर के समक्ष 14 छात्रों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार यादव, मुन्ना यादव, पिंटू कुमार व रवि साव, उपाध्यक्ष पद पर अमन कुमार गुप्ता, मो इश्तियाक अंसारी व संतोष कुमार, […]

विज्ञापन

बरही. रामनारायण यादव मेमोरियल महाविद्यालय, बरही में छात्र संगठन चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए निर्वाची पदाधिकारी डॉ विमल किशोर के समक्ष 14 छात्रों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार यादव, मुन्ना यादव, पिंटू कुमार व रवि साव, उपाध्यक्ष पद पर अमन कुमार गुप्ता, मो इश्तियाक अंसारी व संतोष कुमार, सचिव पद के लिए गौतम कुमार, रंजन कुमार, मनीष कुमार व रविरंजन कुमार पांडेय व सह-सचिव पद पर सुभाष यादव, करीना कुमारी व सुभाष प्रजापति ने नामांकन पत्र दाखिल किया. मौके पर विनोबाभावे विवि के पर्यवेक्षक डॉ किशोर कुमार अखौरी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी डॉ संजय वर्णवाल, डॉ अरुण कुमार रामानुज, डॉ अरुणा रानी, डॉ नैयर इकबाल व डॉ अजय रंजन मौजूद थे.

नामांकन पत्रों की जांच आज: सभी नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को दिन के 11 बजे विशेष पर्यवेक्षक डॉ किशोर कुमार अखौरी की उपस्थिति मे होगी. छह जनवरी को नाम वापसी की तिथि है. मतदान 10 जनवरी को होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola