दहेज दानव वर्षों तक करते रहे दहेज की खातिर प्रताड़ित, खाने के बगैर बहू हो गयीं कुपोषित

हजारीबाग: दहेज नहीं मिलने पर ससुरालवाले न सिर्फ दो बहुओं को सालों तक प्रताड़ित करते रहे, बल्कि उसे भूखे भी रखा. हद तो तब हो गयी, जब बहू को तीन दिनों तक बंद कमरे में भूखे-प्यासे छोड़ दिया. इसकी भनक मिलने पर गांव के मुखिया व ग्रामीणों ने इसकी सूचना बहू के मायकेवालों को दी, […]
दोनों बहू को अस्पताल में भरती कराया गया है. छोटी बहू पूनम की यह स्थिति है कि खाना नहीं मिलने के कारण वह कुपोषित हो गयी और उसका वजन 50 किलो से घट कर महज 20 किलो का रह गया है. उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. यह मामला केरेडारी भी पहुंचा है.
यहां तक की मायकेवालों से बात तक नहीं करने दिया जाता था. बात घर से बाहर न निकले, इसे लेकर दोनों को एक कमरे में बंद कर रखा जाता था. सुषमा के अनुसार जब पूनम भी प्रताड़ित होने लगी, तब वह पूनम का साथ देने लगी. इसके बाद उनका प्रताड़ना और बढ़ गया. दोनों बहुओं की स्थिति की जानकारी मिलने पर मुखिया व ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को अस्पताल में भरती कराने की बात कही, तो इसके लिए भी ससुराल तैयार नहीं थे. अंत में ग्रामीणों को पुलिस का सहारा लेना पड़ा, जिसके बाद मायकेवालों को जानकारी दी गयी. बाद में सभी ने मिल कर दोनों को अस्पताल में भरती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




