टायर फटने के बाद जायलो कार दूसरे वाहन से टकरायी एक की मौत, तीन घायल

Published at :08 Oct 2017 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
टायर फटने के बाद जायलो कार दूसरे वाहन से टकरायी एक की मौत, तीन घायल

हजारीबाग: एनएच-33 हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर मोरांगी चौक के निकट जायलो कार (जेएच-05एजी-9215) और टाटा 709 वाहन में टक्कर हो गयी. हादसे में कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. तीनों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया. मृतक का नाम […]

विज्ञापन

हजारीबाग: एनएच-33 हजारीबाग-रामगढ़ पथ पर मोरांगी चौक के निकट जायलो कार (जेएच-05एजी-9215) और टाटा 709 वाहन में टक्कर हो गयी. हादसे में कार में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. तीनों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से रिम्स रेफर कर दिया गया. मृतक का नाम रामगढ़ जिला के बडगांव निवासी दीपांशु कुमार है.

वह वर्तमान में ओकनी में रहता था. घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघानी गांव के अविनाश कुमार, बहेरी गांव के रंजीत कुमार एवं कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुद गांव निवासी शशि राय शामिल है.

बताया जाता है कि जायलो कार से दीपांशु कुमार, अविनाश कुमार, रंजीत कुमार व शशि राय हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. चारों टावर के काम के लिए जा रहे थे. मुफस्सिल पुलिस ने बताया कि मोरांगी के पास कार का अगला चक्का का टायर फट गया. इसे बेकाबू होकर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरे ओर जाकर ईंट लेकर जा रही टाटा-709 वाहन को धक्का मार दिया. इस घटना में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को मुफस्सिल पुलिस सदर अस्पताल ले गयी, जहां इलाज के क्रम मे दीपांशु कुमार की मौत हो गयी, जबकि तीनों घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर रांची रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola