निम्न प्रदर्शनवाले बैंक लायें सुधार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2017 11:31 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : जिला स्तरीय बैंकिंग सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक शुक्रवार को डीडीसी राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एलडीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने पिछली बैठक में दिये निर्देशों के अनुपालन की अद्यतन जानकारी दी. बैठक में जिला साख योजना, सीडी रेसियो, प्रधानमंत्री योजना, एनआरएलएम, केसीसी, पीएमइजीइपी व पीपीएलपी की उपलब्धि की […]
विज्ञापन
हजारीबाग : जिला स्तरीय बैंकिंग सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक शुक्रवार को डीडीसी राजेश कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एलडीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने पिछली बैठक में दिये निर्देशों के अनुपालन की अद्यतन जानकारी दी. बैठक में जिला साख योजना, सीडी रेसियो, प्रधानमंत्री योजना, एनआरएलएम, केसीसी, पीएमइजीइपी व पीपीएलपी की उपलब्धि की समीक्षा हुई. इसमें खराब प्रदर्शन करनेवाले बैंकों को सुधार का निर्देश दिया गया. जिन बैंकों का आंकड़ा शून्य है, उसे डीडीसी ने सरकार को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया. डीडीसी ने 20 प्रतिशत से कम प्रदर्शनवाले बैंको को कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया.
मौके पर आरबीआइ के प्रतिनिधि सहित बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआइ, इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, बंधन बैंक, पीएनबी, केनरा बैंक, देना बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैक, यूनाइटेड बैंक, यूको बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




