जुआ अड्डा पर छापामारी, पकड़े गये 13 जुआरी, 11 हजार जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2017 11:30 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : लौहसिंघना टीओपी पुलिस ने मंडईखुर्द भुइयां टोली में छापामारी कर 13 जुआरियों को हिरासत में लिया है. वहीं जुआरियों के पास से 11,282 रुपये भी बरामद की है. छापामारी पांच अक्तूबर की रात में की गयी. इस मामले को लेकर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इधर मटवारी कुम्हार टोली के पास […]
विज्ञापन
हजारीबाग : लौहसिंघना टीओपी पुलिस ने मंडईखुर्द भुइयां टोली में छापामारी कर 13 जुआरियों को हिरासत में लिया है. वहीं जुआरियों के पास से 11,282 रुपये भी बरामद की है. छापामारी पांच अक्तूबर की रात में की गयी. इस मामले को लेकर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
इधर मटवारी कुम्हार टोली के पास शाम ढलते ही जुआरियों का अड्डा जम जाता है. उक्त स्थान पर प्रतिदिन लाखो रूपये का जुआ हो रहा है. मुहल्लेवासियों ने जानकारी दिया कि इन जुआरियों से लोग परेशान रहते है. इनके डर से कोई मुहल्लेवासी जुआ की जानकारी पुलिस को नही देते है. मुहल्लेवासियों ने यह भी जानकारी दिया कि रात मे जुआ शुरू होने के बाद तीन बार पुलिस कर्मी जुआ अड्डा पर जाते है. यह जुआ का अड्डा पुलिस की जानकारी मे हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




