जरबा पंचायत की महिलाएं हुईं गोलबंद, रैली शराब पीनेवालों को दी चेतावनी

चरही. चुरचू प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत जरबा में शराबबंदी को लेकर सैकड़ों महिलाएं गुरुवार को गोलबंद हो गयीं. महिलाओं ने जरबा के विभिन्न टोलों में रैली निकाली और शराब बंद करने की चेतावनी दी. वहीं शौचालय का उपयोग करने की अपील लोगों से की. बाद में जरबा पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक […]
चरही. चुरचू प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत जरबा में शराबबंदी को लेकर सैकड़ों महिलाएं गुरुवार को गोलबंद हो गयीं. महिलाओं ने जरबा के विभिन्न टोलों में रैली निकाली और शराब बंद करने की चेतावनी दी.
वहीं शौचालय का उपयोग करने की अपील लोगों से की. बाद में जरबा पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ सह सीओ नीतू सिंह, चुरचू जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, जरबा मुखिया, उप-मुखिया इशाक अंसारी शामिल हुए. बैठक में शराबबंदी के साथ विकास कार्यो की भी समीक्षा हुई. बीडीओ सह नीतू सिंह ने कहा कि शराब परिवार की सुख-शांति और अर्थ व्यवस्था के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम पंचायत को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाने के लिए माहिलाओं के साथ पुरुषों को भी आगे आना होगा. अग्नेशिया सांडी पूर्ति ने कहा कि शराब के सेवन से घर व समाज में अशांति फैलती है.
जरबा मुखिया लक्ष्मी देवी ने कहा कि शराब बंदी के प्रति सभी को गंभीर होने की जरूरत है. मौके पर वार्ड सदस्य सारिका देवी, ननकू राम, अनिल राम, प्रखंड समन्वयक टिकेश राम, सावित्री देवी, गीता देवी, मीना देवी, रीता देवी, सरिता देवी, मीनाक्षी देवी, गीतांजलि देवी, संगीता देवी, रीना देवी, नुनवा देवी, देवंती देवी, सोनिया देवी, प्रीति रवानी, रेनु, करुणा, अशोक रवि, टीना, पूनम, चरकी, मीना आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




