बेकाबू गैस टैंकर ने बाइक सवार को चपेट में लिया, डीवीसी कर्मी की हुई मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2017 12:48 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग: डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक व जैन पेट्रोल पंप के निकट एक गैस टैंकर (एचआर-38आर-9761) ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुरेश कॉलोनी निवासी नानकचंद उर्फ गुड़िया (पिता मानिक चंद्र) के रूप में हुई. नानकचंद बाइक से डीवीसी अपने काम से […]
विज्ञापन
हजारीबाग: डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक व जैन पेट्रोल पंप के निकट एक गैस टैंकर (एचआर-38आर-9761) ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया, जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुरेश कॉलोनी निवासी नानकचंद उर्फ गुड़िया (पिता मानिक चंद्र) के रूप में हुई. नानकचंद बाइक से डीवीसी अपने काम से जा रहा था.
इसी दौरान टैंकर ने बाइक को चपेट में ले लिया. इधर, घटना के बाद टैंक चालक वाहन छोड़ कर वहां से फरार हो गया. पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. पूर्व में डीवीसी कर्मी गाड़ीखाना में रहता था. वर्तमान में वह सुरेश कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




