गांधी जयंती : स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प, बापू के उद्देश्यों व आदर्शों पर चलें

हजारीबाग: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल गांधी स्मारक कुम्हार टोली में सभी राजनीतिक दलों के राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी पहुंच कर माल्यार्पण किया. मुख्य समारोह में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. बच्चे गांधी के वेशभूषा में शोभायात्रा निकाली. सभी लोग हाथों में तिरंगा लेकर गांधी स्मारक पहुंचे. रघुपति राघव राजाराम, पतित […]
रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम भजन में शामिल हुए. मौके पर लोगों ने बापू के उद्देश्यों व आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. स्वच्छता अभियान पर नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ. केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, विधायक मनीष जायसवाल, पूर्व मंत्री सह मांडू विधायक जेपी पटेल, डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे, महापौर अंजलि कुमारी, राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, अशोक चौरसिया, गांधी स्मारक समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश कपूर, कृष्ण राम ठाकुर, शंकर कुमार सेन, उमेश तिवारी, कांग्रेस नेता मनोज गुप्ता, राजद नेता अर्जुन यादव, हरीश श्रीवास्तव, भुवनेश्वर पटेल, स्वरूपचंद जैन, संजर मलिक, शमशेर आलम, अनिल राम,राजेश कुमार, उगन गोप, जदयू नेता बटेश्वर मेहता, भाजपा नेता प्रो सुरेंद्र सिन्हा, टुनू गोप, अशोक यादव, कृष्णा सिन्हा, अजय साव, स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मीकांत दुबे समेत काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण किया. वहीं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी सभी लोगों ने माल्यार्पण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




