असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है रावण दहन : जयंत

Published at :02 Oct 2017 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है रावण दहन : जयंत

हजारीबाग. सदर प्रखंड के डेमोटांड़ स्थित गोसाई मैदान में विजयादशमी की देर शाम रावण दहन कार्यक्रम हुआ. स्थानीय सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा ने तीर चलाकर रावण के पुतले को आग लगाया. इसके साथ ही रावण दहन हुआ. श्री जयंत सिन्हा ने […]

विज्ञापन

हजारीबाग. सदर प्रखंड के डेमोटांड़ स्थित गोसाई मैदान में विजयादशमी की देर शाम रावण दहन कार्यक्रम हुआ. स्थानीय सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल एवं पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा ने तीर चलाकर रावण के पुतले को आग लगाया. इसके साथ ही रावण दहन हुआ.

श्री जयंत सिन्हा ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है दशहरा. यह पर्व अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाया जाता है. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि रावण बुराई का प्रतीक है.

इसे दूर करने के लिए हर वर्ष विजयादशमी के दिन रावण दहन होता आ रहा है. पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा ने कहा कि लोग अपने मन के रावण को मारें और अच्छाई के मार्ग को अपनाये. मौके पर भाजपा के टुन्नु गोप, चौधरी प्रसाद साहू, रावण दहन समिति के कैलाश साव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola