टीपीसी को देता था पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी, गिरफ्तार

कटकमसांडी ( हजारीबाग) : टीपीसी उग्रवादी संगठन को पुलिस की गतिविधि की सुचना देनेवाला चोकीदार मुकेश कुमार भोक्ता को कटकमसांडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चोकीदार मुकेश भोक्ता सकर्जा गांव के रहनेवाला है और वह कटकमसांडी थाना में पदस्थापित है. वह टीपीसी उग्रवादी संगठन को पुलिस की गाड़ी में बैठकर हर पहलु की सुचना देता […]
कटकमसांडी ( हजारीबाग) : टीपीसी उग्रवादी संगठन को पुलिस की गतिविधि की सुचना देनेवाला चोकीदार मुकेश कुमार भोक्ता को कटकमसांडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चोकीदार मुकेश भोक्ता सकर्जा गांव के रहनेवाला है और वह कटकमसांडी थाना में पदस्थापित है.
वह टीपीसी उग्रवादी संगठन को पुलिस की गाड़ी में बैठकर हर पहलु की सुचना देता था. थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार कटकमसांडी पुलिस बुधवार को उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस बल और मुकेश चोकीदार के साथ छापामारी अभियान में निकले थे, उसी समय उग्रवादियों को पुलिस की हर गतिविधि की सुचना चोकीदार दे रहा था.
मोबाइल ट्रेस की जानकारी एस पी अनूप वीरथरे को मिली. ट्रेस में जो नंबर सामने आया वह सुचना देनेवाला कटकमसांडी थाना के चोकीदार मुकेश कुमार का निकला. इस बाबत कटकमसांडी थाना कांड संख्या 199/17 के तहत जालसाजी, सरकारी काम में बाधा 17 सी एल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. चोकीदार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




