हाइवा ने मारी खड़े वाहन को टक्कर, हादसे के बाद वाहनों में लगी भीषण आग

Published at :14 Sep 2017 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा ने मारी खड़े वाहन को टक्कर,  हादसे के बाद वाहनों में लगी भीषण आग

टाटीझरिया: थाना क्षेत्र के सेवाने नदी पुल के पास बुधवार को कोयला लदे दो हाइवा वाहन के आपस में टकरा जाने से वाहन में आग लग गयी. आग की लपट इतनी तेज थी कि एनएच-100 हजारीबाग-विष्णुगढ मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया. सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गयी. घटना […]

विज्ञापन
टाटीझरिया: थाना क्षेत्र के सेवाने नदी पुल के पास बुधवार को कोयला लदे दो हाइवा वाहन के आपस में टकरा जाने से वाहन में आग लग गयी. आग की लपट इतनी तेज थी कि एनएच-100 हजारीबाग-विष्णुगढ मार्ग पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया. सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गयी. घटना बुधवार की अहले सुबह चार बजे घटी.

जानकारी के अनुसार सेवाने पुल के पास कोयला लदा हाइवा (जेएच-10एटी-7749) ब्रेक डाउन होकर खड़ा था. इसी दौरान हजारीबाग की ओर से आ रहे दूसरे हाइवा (जेएच-10बीडी-9901) ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में ग लग गयी. वहीं हाइवा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी थाना प्रभारी श्रीराम राम मिली, जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे. दमकल कर्मियों को सूचना दी गयी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola