लेवी के लिए कांटाघर पर किया हमला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Sep 2017 1:19 PM (IST)
विज्ञापन

टंडवा: लेवी को लेकर जेजेएमपी के उग्रवादियों ने मंगलवार रात 10 बजे आम्रपाली के कांटाघर में जम कर उत्पात मचाया. कांटा घर नंबर एक, तीन व चार में कंप्यूटर सेट व अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. कांटा बाबू दिनेश कुमार पासवान को मारपीट कर घायल कर दिया. कांटा बाबू व राजेश कुमार का मोबाइल […]
विज्ञापन
टंडवा: लेवी को लेकर जेजेएमपी के उग्रवादियों ने मंगलवार रात 10 बजे आम्रपाली के कांटाघर में जम कर उत्पात मचाया. कांटा घर नंबर एक, तीन व चार में कंप्यूटर सेट व अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया. कांटा बाबू दिनेश कुमार पासवान को मारपीट कर घायल कर दिया. कांटा बाबू व राजेश कुमार का मोबाइल सेट लूट लिया. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में कई राउंड फायरिंग की. सभी उग्रवादी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कांटाघर पहुंचे थे. स्ट्रीट लाइट को क्षतिग्रस्त करने के बाद कांटाघर पर हमला किया. उग्रवादियों ने वहां पर्चा भी छोड़ा है.
सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस निरीक्षक गिरीश मिश्रा ने घटनास्थल से पर्चा व गोली का खोखा बरामद किया. इधर, घटना के विरोध में सीसीएल कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया. एटक नेता विनोद बिहारी व मजदूर यूनियन के विजय बेदिया के नेतृत्व में कर्मी धरने पर बैठे. वे कांटा घर में हथियार बंद सुरक्षा कर्मी नियुक्त करने, 24 घंटे सुरक्षा मुहैया कराने आदि मांगे कर रहे थे. आंदोलित लोगों से वार्ता के बाद डिस्पैच का काम शुरू हो पाया. सीसीएल प्रबंधन ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया. धरना पर बैठे कर्मियों में प्रदीप कुमार, अमरनाथ सिंह, मनेंद्र, अजित, सनत, धीरेंद्र, अश्विन समेत कई उपस्थित थे. वार्ता में मैनेजर मनोज कुमार , मजदूर यूनियन के विनोद बिहारी समेत कई उपस्थित थे.
नौ माह में तीन बार हुआ हमला
टंडवा. झारखंड सरकार ने मोमेंटम झारखंड दौरान औद्योगिक इकाइयों को पूर्ण सुरक्षा देने का वादा किया था. टंडवा में यह दावा खोखला साबित हो रहा है. सीसीएल की परियोजनाओं में नौ माह में तीन बार हुए उग्रवादी हमला ने सरकार की सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है. एक फरवरी 2017 को आम्रपाली परियोजना के बिजी रेड्डी कंपनी के साइट कार्यालय को उग्रवादियों ने उड़ा दिया था. 30 मार्च को मगध परियोजना के कुंडी माइंस में धावा बोलकर वीपीआर कंपनी की गाड़ियों में आग लगा दी गयी थी. अभी तक इन दो घटनाओं का उद्भेदन भी नहीं हो पाया था कि उग्रवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




