सफलता: जिप अध्यक्ष के पति लखन साव पर गोलीबारी का मामला, एक फरार आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग: जिप अध्यक्ष सुशीला देवी के पति लखन साव पर एके 47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में एक फरार आरोपी को हजारीबाग पुलिस ने बिहार के बख्तियारपुर से ने गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी सुबोध कुमार मुजफ्फरपुर का रहने वाला है. एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि पकड़े गये आरोपी सुबोध […]
हजारीबाग: जिप अध्यक्ष सुशीला देवी के पति लखन साव पर एके 47 राइफल से अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में एक फरार आरोपी को हजारीबाग पुलिस ने बिहार के बख्तियारपुर से ने गिरफ्तार किया है.
वहीं चालक धर्मेंद्र सिंह को भी गोली लगी थी. इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. पकड़े गये आरोपी सुबोध ने ही मुंगेर से रायफल को खरीद कर नीकेश गौतम व पप्पू चौधरी को दी थी. एसपी ने कहा कि गोली मारने के बाद नीकेश गौतम व सुबोध दोनों बख्तियारपुर भाग गये थे. पुलिस की छापामारी में नीकेश गौतम पकड़ा गया था. उस समय सुबोध भी बख्तियारपुर में था. पुलिस की छापामारी में नीकेश गौतम, पंकज कुमार व पप्पू चौधरी को पकड़ाने की जानकारी होने के बाद सुबोध कुमार अपना मोबाइल व सिम को तोड़ कर फेंक दिया. वह अपना ठिकाना बदल कर रहने लगा. सुबोध कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापामारी बरही इंसपेक्टर जीतेंद्र सिंह व चौपारण थाना प्रभारी सुदामा दास के नेतृत्व में चलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




