समय निर्धारित कर समस्याएं दूर करें : डीसी

Published at :12 Sep 2017 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
समय निर्धारित कर समस्याएं दूर करें : डीसी

चतरा: विकास भवन में सोमवार को डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. मौके पर डीसी ने सरकार के एक हजार दिन पूरा होने पर 18 सितंबर को जिला व प्रखंड स्तर पर गरीब मेला सह संगोष्ठी का आयोजन करने तथा मेला में सरकार की अनुदानित योजनाओं के तहत सामग्री […]

विज्ञापन
चतरा: विकास भवन में सोमवार को डीसी संदीप सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. मौके पर डीसी ने सरकार के एक हजार दिन पूरा होने पर 18 सितंबर को जिला व प्रखंड स्तर पर गरीब मेला सह संगोष्ठी का आयोजन करने तथा मेला में सरकार की अनुदानित योजनाओं के तहत सामग्री का वितरण करने का निर्देश दिया. विशेषकर आपूर्ति, पशुपालन, जिला गव्य व सखी मंडलों को योजना का लाभ देने की बात कही. उन्होंने योजनाओं के शिलान्यास व उदघाटन के लिए सूची उपलब्ध कराने काे कहा.

दशहरा व मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले के सभी थाना में 16 सितंबर को शांति समिति की बैठक करने, 15 सितंबर से सरकारी सामग्रियों का क्रय जेम से करने व ऑनलाईन ट्रांजेक्शन बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया. डीसी ने कहा कि ऑनलाइन के तहत गलत पेमेंट के लिए संबंधित पदाधिकारी जिम्मेदार होंगे.

उन्होंने जिले के सभी पंचायत भवन कार्यालय को सक्रिय करने के लिए पंचायत कर्मियों को प्रत्येक दिन नियमित रूप से कार्य का निष्पादन करने की बात कही. एसी विपत्र के विरुद्ध लंबित डीसी विपत्र का समायोजन अविलंब करने का निर्देश दिया. डीसी ने जिला से प्रखंड स्तर के सभी कार्यालय प्रधानों को प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक समय निर्धारित कर जनता की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एनएससीपी के तहत 797 पेंशनधारियों का खाता आधार से लिंक करायें. 16 से 30 सितंबर तक जिले में पर्यटन स्वच्छता पखवारा मनाया जायेगा. इसके लिए उन्होंने सभी पर्यटक स्थल व शौचालय की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण समय पर करने की बात कही. उन्होंने सभी बीडीओ को कार्य योजना तैयार करने, पंचायतों के मुखिया, लाभुक व भेंडरों के साथ बैठक कर कार्य निष्पादन करने तथा सभी आवासों को एक साथ पूरा करने की बात कही. बैठक में डीडीसी जिशान कमर, डीआरडीए निदेशक अनिल कुमार, एसडीओ नंदकिशोर लाल व मुमताज अली अहमद, सभी बीडीओ, सीओ, कार्यपालक अभियंता, जिला अभियंता समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola