होटल में बिक रही थी हरियाणा में बनी शराब, दो लोग गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2017 12:34 PM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग: अबकारी विभाग ने विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो स्थित पूनम होटल एवं सत्कार होटल में छापामारी की. छापामारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बियर जब्त की गयी. बरामद शराब हरियाणा निर्मित है. शराब नकली है या असली, इसकी जांच की जा रही है. छापामारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त एके […]
विज्ञापन
हजारीबाग: अबकारी विभाग ने विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो स्थित पूनम होटल एवं सत्कार होटल में छापामारी की. छापामारी में भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं बियर जब्त की गयी. बरामद शराब हरियाणा निर्मित है.
शराब नकली है या असली, इसकी जांच की जा रही है. छापामारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त एके मिश्रा, इंस्पेक्टर प्रीति नंदन भगत, एसआइ दीपिका कुमारी, उत्पाद सिपाही सोनू कुमार, रंजन कुमार, विवेक कुमार, मुकेश यादव, शशि चंद्रवंशी, सुरेश साव समेत कई अधिकारी शामिल थे. इस मामले में होटल के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सहायक आयुक्त ने बताया कि क्षेत्र में लगातार छापामारी की जा रही है. इसमें भारी मात्रा में नकली व असली शराब बरामद हो रही है.
विष्णुगढ़
आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को विष्णुगढ़ के बनासो इलाके में छापामारी की. छापामारी में विभाग में शराब जब्त की. टीम में बड़ी संख्या में जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




